{"_id":"5ade23644f1c1b3c0a8b62ca","slug":"1524507493819514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19514 तालाब अभी भी पड़े हैं सूखे,उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19514 तालाब अभी भी पड़े हैं सूखे,उड़ रही धूल
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। बेतहाशा गर्मी पड़ने के बावजूद जिले में 19514 तालाब सूखे पड़े हैं। इन तालाबों में अभी तक पानी नहीं भरा गया है। मात्र 299 तालाबों में पानी भरा गया है, जो नहरों व सरकारी ट्यूबवेल के समीप हैं। जबकि तालाबों में पानी भरने का फरमान डीएम द्वारा एक पखवारा पहले ही दिया गया था। बावजूद इसके अभी तक सभी तालाबों में पानी नहीं भरा जा सका है।
जल स्तर बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष शासन स्तर से लाखों रुपये खर्च कर तालाबों की खुदाई की जाती है। पिछले वित्तीय वर्ष में जहां मनरेगा के तहत 1400 तालाबों की खुदाई हुई तो भूमि संरक्षण विभाग ने भी 55 तालाब खुदवाए। वर्तमान में जिले में तालाबों की संख्या बढ़कर 19813 हो गई है। अधिकांश तालाबों में पानी न भरकर प्रशासन शासन की मंशा को ध्वस्त कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा एक पखवारा पूर्व ही सभी तालाबों में पानी भरने का आदेश जारी किया जा चुका है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो मात्र 299 तालाबों में ही अभी तक पानी भरा जा सका है। 19514 तालाबों में धूल उड़ रही है।
इनसेट-
नहर और ट्यूबवेल के समीप स्थित 377 तालाब हैं सूखे
जौनपुर। जिले में नहरों और सरकारी ट्यूबवेल के समीप स्थित 676 तालाबों में से मात्र 299 तालाब भरे गए हैं। नहरों के किनारे 346 तालाबों में से 215 और ट्यूबवेल के किनारे स्थित 330 में से महज 84 तालाबों में पानी भरा जा सका है।
विज्ञापन
कोट:
तालाबों में पानी भरने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया जा चुका है। पानी नहीं भरा गया है तो इसकी जांच कराकर संबंधित के विरुद्घ कार्यवाही की जाएगी। - आलोक कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी