{"_id":"5ada38424f1c1b46098b5a38","slug":"152425069212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म और जाति की राजनीति से देश का हुआ नुकशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म और जाति की राजनीति से देश का हुआ नुकशान
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजाराम यादव ने शुक्रवार को दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि का स्वागत किया शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते महामंडलेश्वर ने कहा कि धर्म और जाति आधारित राजनीति से देश को बहुत नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि अवसरवादी विचारों से ऊपर उठकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में हमे अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होगा। सियासत और इलेक्ट्रानिक मीडिया हमें आपस में जातियों के नाम पर बांटने का काम कर रही है। दूरगामी परिणाम से अनभिज्ञ हम आपस में ही संघर्षरत हैं। देश का सम्मान एकजुटता में है। ब्रिटेन ने भारत के महत्व को समझा है। दुनिया में आज देश का और प्रधानमंत्री का गौरव बढ़ा है। प्रो. बीबी तिवारी, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल , वित्त अधिकारी एमके सिंह ,परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, डा. संतोष कुमार, डा. मनोज मिश्र, डा. राजकुमार सोनी, डा. संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन