{"_id":"5ad24a9c4f1c1b5d098b482a","slug":"152373110310-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र बचाओ विषय पर गोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र बचाओ विषय पर गोष्ठी आयोजित
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में वामपंथी दलों द्वारा लोकतंत्र बचाओ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कई वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता कर रहे वामपंथी संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश चंद्र अस्थाना एडवोकेट ने कहा कि दुनिया में औद्योगिक क्रांति के समय से जनवादी अधिकारों की लड़ाई चली। भारत में राममोहन राय, ज्योतिबा फूले, स्वामी विवेकानंद, ईश्वर चंद्र, विद्या सागर आदि ने ब्रिटिश हुकूमत के समय सती प्रथा, स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह, बाल विवाह द्वारा अंधविश्वास को लेकर जनवादी आंदोलन चलाए और लंबी लड़ाई के बाद भारत का संविधान बना। गोष्ठी को सीपीआई के जिला मंत्री कल्पनाथ गुप्ता, सीपीआईएम के जिला मंत्री किरन शंकर सिंह, उदल यादव, जैलाल सरोज, बसंत लाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सह संयोजक कामरेड जय प्रकाश सिंह ने किया।