फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्कूल में मना डा. आंबेडकर की जयंती

स्कूल में मना डा. आंबेडकर की जयंती

Sun, 15 Apr 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में मना डा. आंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
जौनपुर। डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को शहर से लेकर गांव तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए घए। डा. आंबेडकर पुस्तकालय, भारतीय बौद्ध महासभा, नैक्डोर, भीम आर्मी समेत कई अन्य संगठनों की ओर से शहर में संयुक्त रूप से जुलूस निकाला गया। नगर के भंडारी रेलवे स्टेशन से निकले इस जुलूस डा. आंबेडकर, भारत माता, भगवान गौतम बुद्ध आदि की आकर्षक झांकी निकाली गई। पूरे शहर में भ्रमण करते हुए जुलूस शाम को आंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जहां वक्ताओं ने डा. आंबेडकर को दलित, पिछड़ा, शोषिद और दबे कुचले समाज का मसीहा बताया। जगह जगह डीजे और ढोल मजीरा पर लोग जश्न में डूबे रहे।
डा. बीआर आंबेडकर पुस्तकालय एवं समाजिक समिति के महामंत्री हीरालाल सोनियां, साहबलाल, राममूरत, मनराज बौद्ध की अगुवाई में निकला जुलूस सुतहट्टी, कोतवाली, शाहीपुल, ओलंदगंज से जेसीज होते हुए आंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जहां सिधारी ने कहा कि बाबा साहब महान पुरुष थे जिन्होंने संविधान में हर वर्ग लोगों को अधिकार दिया है। आज उनकी जयंती मनाने में हर राजनीतिक दल व हर वर्ग के लोगों में होड़ लगी है। दीपचंद्र राम, लालजी प्रसाद, आजाद चंद्रशेखर, विनोद गौतम, पारसनाथ प्रेम प्रकाश, ने भी संबोधित किया। यहां 15 उत्कृष्ट झांकियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खुटहन के राउतपुर गांव में बाबा साहब की जंयती मनाई गई। यहां विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पंकज मिश्रा, प्रधान मोहन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शाहगंज कस्बे में जूलूस निकाला गया। गाजे बाजे के साथ निकले जूलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता जायसवाल के नेतृत्व में अम्बेडकर नगर मोहल्ला स्थित डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। देवी प्रसाद, प्रेमचंद, मंटू चौरसिया मौजूद थे। खुटहन गाँव स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर वन निरीक्षक जयहिन्द यादव, नगवॉ गाँव में प्रधान बिजय बहादुर यादव ने पुष्प अर्पित किया। डोभी बाजार में स्थानीय बाजार के ग़ाजीपुर मार्ग पर स्थापित बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा माल्यार्पण कर जुलूस निकाला गया। जय प्रकाश गौतम, तेरसू, मिश्री राम आदि मौजूद थे। गौराबादशाहपुर के बंजारेपुर गांव में अंबेडकर जयंती मनाई गई। सिकरारा के रामसहायपट्टी, खपरहा, शेरवा दुदौली डमरुआ कलवारी आदि गांवों में जुलूस निकाल कर जंयती मनाई गई। खेतासराय नगर में पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। सोंधी शाहापुर डोभी गोरारी सर्वरपुर मैनुद्दीन पुर से जुलूस निकाल गया। राजीव राव, हीरा गौतम, वीरेंद्र कुमार शांति भूषण मिश्रा, जितेंद्र गौतम मौजूद थे। मीरगंज के दरापुर, मीरपुर, बनकट, भिदुना, रामपुर खुर्द आदि गांवों में सांस्कृ तिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मछलीशहर के फौजदार इंटर कालेज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। नगर में जुलूस निकाला गया। लोगों ने डाक्टर आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। बरईपार के से निकली झांकी मछलीशहर तक भ्रमण की। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन की खबर...
स्कूल में मना डा. आंबेडकर की जयंती
जौनपुर। नगर के आरएन टैगोर सीनियर सेकंडरी स्कूल में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रबंधक डा. पीके सिंह व प्राचार्या डा. शीला सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रबंधक डा. पीके सिंह ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक भेदभाव, रूढ़िवादी प्रवृत्तियों को दूर करके ही हम स्वच्छ, स्वस्थ एवं आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed