फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरकार जनता से किए वायदे को कर रही है पूरा- प्रेम

सरकार जनता से किए वायदे को कर रही है पूरा- प्रेम

Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरकार जनता से किए वायदे को कर रही है पूरा- प्रेम
विज्ञापन

बदलापुर / घनश्यामपुर । प्रदेश सरकार ने किए गए वायदे के मुताबिक पहली कैबिनेट की बैठक में ही 86 लाख से अधिक किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। किसानों का 26,769 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना का भुगतान प्रदेश सरकार ने किया है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने मंगलवार को देर रात बदलापुर विधानसभा स्तरीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा। वे चितौड़ी गांव में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा के भूमिपूजन करने के बाद लखनऊ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शहीदों की दी जाने वाली अनुग्रह धनराशि को 20 लाख से बढ़ा कर 40 लाख रुपये करने और उनके माता-पिता को दी जाने वाली धनराशि को पांच लाख से बढ़ा कर 10 लाख रुपये देने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। जीरो टालरेंस एवं हस्तक्षेप रहित पुलिसिंग से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अभी तक 56 हजार हेक्टेयर भूमि को भूमाफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया गया है। यह पहली सरकार है जहां अपराधी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महज एक वर्ष में राज्य में पूंजी निवेश के प्रस्तावों का अभूतपूर्व रिकार्ड स्थापित हुआ है। विकास के दो प्रमुख कारक सड़क व बिजली के क्षेत्र में भी बेहतर काम किया गया है। इस मौके पर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पार्टी कार्यालय पर बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संचालक डा. आशीष गौतम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed