{"_id":"5ac9088a4f1c1bc2618b6303","slug":"15231243664-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने निकाली जागरूकता रैली
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज/मछलीशहर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को चिकित्सकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय पुरुष अस्पताल से निकली जागरूकता रैली जेसीज चौक, माल गोदाम से होता हुआ पुन: चिकित्सालय में पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली के समापन के उपरांत आयोजित गोष्ठी में चिकित्सालय के अधीक्षक डा. डीएस यादव ने कहा कि समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उपचार से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि लोग बीमारियों से बचने को लेकर सजग रहें। इस मौके पर डा. एमके गुप्ता, डा. आके वर्मा, डा. हरिओम मौर्या, डा. जमालुद्दीन, डा. आरबी यादव, डा. अभिषेक रावत, गिरीश चंद्र यादव, मोहम्मद अब्बास, मोहर्रम अली आदि उपस्थित रहे। वहीं मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली। रैली सीएचसी मछलीशहर से सरस्वती नगर, चुंगी चौराहा, रोडवेज होते हुए अस्पताल पर आकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्त्व कर रहे अधीक्षक डॉ. रफीक फारुखी ने कहा कि स्वच्छता से स्वस्थ्य शरीर की परिकल्पना की जा सकती है। इस मौके पर डॉ. आरपी विश्वकर्मा, डॉ. सिद्दिकी, डॉ. आरके यादव आदि मौजूद रहे।