{"_id":"5ac7b45a4f1c1bbf618b5d32","slug":"15230372786-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड कालेजों में मानक पूरा किए बिना दाखिला की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड कालेजों में मानक पूरा किए बिना दाखिला की तैयारी
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड कॉलेज कागजों पर नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) के निर्धारित मानक पूरा करके मान्यता ले लेते हैं। इसकी शिकायत मिलने पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय ने जांच शुरू कर दी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभी बीएड महाविद्यालयों का विवरण तलब किया गया है।
नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन ने बीएड कक्षा का संचालन करने के लिए कुछ मानक तय किए हैं। इसके तहत एक यूनिट में 50 छात्रों के प्रवेश के लिए शिक्षकों की संख्या आठ होनी चाहिए। इसमें सात प्रवक्ता और एक विभागाध्यक्ष शामिल हैं। महाविद्यालय में छात्रों की संख्या 100 होने पर 15 प्रवक्ता और एक विभागाध्यक्ष होना चाहिए। पूर्वांचल में महाविद्यालयों में बीएड की पढ़ाई होती है लेकिन ज्यादातर में इस मानक का ध्यान नहीं रखा जाता है। एनसीटीई की चार कमेटियां हैं, जो जांच करने के बाद मान्यता देती हैं लेकिन इसका विद्यालय कोरम पूरा करा लेते हैं। अबकी इसकी सख्ती से जांच की जा रही है। विवि के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजक विश्वविद्यालय ने कालेजों का डिटेल मांगा है। जिसकी सूची तैयार कर शीघ्र ही भेज दिया जाएगा।