फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ऊलेन दरी व इत्र बनाने का स्थापित होगा गृह उद्योग

ऊलेन दरी व इत्र बनाने का स्थापित होगा गृह उद्योग

Sun, 01 Apr 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ऊलेन दरी व इत्र  बनाने का स्थापित होगा गृह उद्योग
मेला देखतीं रीता जोशी

विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर के इत्र की पहचान दुनिया भर में थी। उस पहचान को फिर से कायम किया जाएगा। जिले में शीघ्र ही जिले में ऊनी दरी व इत्र बनाने का कार्य शुरू होगा। ऊलेन दरी बनाने का गृह उद्योग स्थापित कराया जाएगा। यह बात प्रदेश की पर्यटन व जिले की प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार केे कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में पत्रकारों से कही। वह लोक कल्याण मेले का उद्घाटन करने आई थीं। उन्होेंने कहा कि दोनों का चयन वन डिस्ट्रीक, वन प्रोडक्ट योजना के तहत किया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का जोर रोजगार को बढ़ावा देने पर है। जौनपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत शाही किले में जौनपुर महोत्सव से किया गया है। इस वर्ष हर क्लास में बच्चों के लिए स्कूल व कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी। जौनपुर में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एक साल में 36 हजार करोड़ की व्यवस्था कर किसानों का ऋण माफ कर पूरे देय में प्रदेश पहले नंबर पर है। इसके अलावा सरकार मिट्टी पर लगने वाले रायल्टी को समाप्त करने, बिजली की स्थिति बेहतर करने, 12 हजार मजरों का विद्युतीकरण करने, 62 हजार बिजली कनेक्शन दिए गए और 13 लाख बच्चों को स्कूल सरकार ने भेजा है। जौनपुर जिले में हजार बच्चों को स्कूल भेजने का कार्य किया गया है। इसी प्रकार सरकार द्वारा कानून व्यवस्था में भी सुधार किया गया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेल होने के बाद भी बदमाश जेल से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, विधायक दिनेश चौधरी, विधायक डा. लीना तिवारी, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed