{"_id":"5ab9439b4f1c1b27088b7409","slug":"15220911671131-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 हजार लोगों को कमीशन के चक्कर में नहीं मिला पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 हजार लोगों को कमीशन के चक्कर में नहीं मिला पैसा
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत राज विभाग की लेटलतीफी के चलते जिले में शौचालयों का निर्माण रुक गया है। जिले में 31 हजार लोगों ने शौचालय तो बनवा लिया लेकिन उनको पैसे का भुगतान ही नहीं हो रहा है। पैसा नहीं मिलने की वजह से अन्य लोगों ने शौचालय बनाने का कार्य रोक दिया है। इसके चलते 1496 में महज 342 राजस्व गांव ही ओडीएफ हो पाए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को दो अक्तूबर तक सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त करना है मगर जो रफ्तार है, उससे नहीं लग रहा कि काम समय से पूरा हो पाएगा। जिले में कुल 3266 में से इस वित्तीय वर्ष में1496 राजस्व गावों को ओडीएफ किया जाना था। इन गांवों में एक लाख 886 शौचालय बनवाए जाने थे। इसमें अब तक 66 हजार शौचालय ही बन पाए हैं और महज 342 गावों को ओडीएफ घोषित किया जा सका है। जिन घरों में शौचालय बने हैं ऐसे 31 हजार लोगों को जिला पंचायती राज विभाग ने सहायता राशि का भुगतान ही नहीं किया है। कुछ लोगों ने कर्ज लेकर शौचालय बनवाया है और उन्हें उस पर ब्याज चुकाना पड़ रहा है। ऐसे में तमाम लोग शौचालय बनवाना ही नहीं चाहते हैं। लिहाजा विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद 34 हजार 886 शौचालय नहीं बन पा रहे हैं।
बन चुके 31 हजार शौचालयों की धनराशि की मांग शासन से की गई है। रकम नहीं मिली है, ऐसे में लोग शौचालय बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे गावों को ओडीएफ करने का कार्य भी धीमा हो गया है। शौचालय बनवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उनकी धनराशि जरूर मिलेगी, इसका वादा विभाग कर रहा है।-सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी