फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क पर फंसा ट्रक, तीन घंटे जाम रहा मछलीशहर जंघई मार्ग

सड़क पर फंसा ट्रक, तीन घंटे जाम रहा मछलीशहर जंघई मार्ग

Tue, 27 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर फंसा ट्रक, तीन घंटे जाम रहा मछलीशहर जंघई मार्ग

विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर चौकीकला गांव के पास गिट्टी लदा ट्रक बीच सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। बीच सड़क पर ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को किनारे करवाकर तीन घंटे बाद यातायात बहाल करवाया।

मछलीशहर-जंघई सड़क पर चौकीकला गांव के पास रात मे एक ट्रक गड्ढे में फंस गया। सुबह करीब छह बजे गिट्टी लदा ट्रक पहले से फंसे ट्रक के बगल से निकलने का प्रयास किया तो दूसरा ट्रक भी फंस गया। जिससे आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इलाहाबाद से गोरखपुर व जौनपुर की तरफ जाने वाले वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। इसमें रोडवेज की बसें भी शामिल थी। जिससे यात्रियों को हलकान होा पड़ा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को गड्ढे से निकलवाकर किनारे करवाया तो यातायात बहाल हो सका। जंघई स्टेशन से ट्रेन पकडने वाले यात्री भी देरतक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed