फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि में पूजी गई मां भाग्यवंती सरस्वती

पूविवि में पूजी गई मां भाग्यवंती सरस्वती

Sat, 24 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
पूविवि में पूजी गई मां भाग्यवंती सरस्वती

विज्ञापन
जौनपुर। वासंतिक नवरात्र में शुक्रवार को देवी मंदिरों में मां भगवती के छठवें स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। इसके लिए भोर से मंदिरों में भक्तों की कतार लगने लगी थी। सुबह से ही मंदिरों में घंट- घड़ियाड़ गूंजने लगे। भीड़ को देखते हुए मां मैहर मंदिर परिसर और मां शीतला चौकिया धाम में भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।

शहर के परमानतपुर मोहल्ला स्थित मां मैहर मंदिर परिसर में भक्तों ने कतारबद्ध होकर नारियल, चुनरी, माला फूल आदि चढ़ाकर दर्शन पूजन किया। मां शीलता धाम चौकियां में भोर से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दर्शन पूजन के साथ ही महिलाओं ने मनौती को पूरा करने के लिए कड़ाही और चढ़ावा भी चढ़ाया। देर रात तक मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहा। जलालपुर: नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार की शाम कस्वा में हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष प्रिंस सिंह के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा को मुख्यातिथि शिशिर मोदनवाल ने आरती उतारकर रवाना किया। जिसमें शामिल झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा कस्बा के गोमटी मार्केट से शुरू हुईं। जो कस्बा होते हुए जलालपुर चौराहे तक गयी। यात्रा का लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के आगे बैंड व डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर हिंदु युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता नाचते गाते हुए चल रहे थे। यात्रा में हियुवा के अलावा व्यापारी व सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल रहे। इस मौके पर हियुवा के जिलाध्यक्ष अनिल दुबे,व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, विपिन दुबे, साईं सिंह, गोमती महोत्सव के अध्यक्ष दीपक सिंह, राजेश गुप्ता, रतन गुप्ता राहुल गुप्ता, संतोष गुप्ता, आनंद मोदनवाल, अनिल चौबे, धर्मेंद्र चौबे, गुड्डू अग्रहरि, अजय जायसवाल, प्रधान बच्चेलाल आदि रहे। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में नवरात्र में माता भाग्यवती सरस्वती मां का भव्य श्रृंगार एवं पूजन किया गया। गायत्री महायज्ञ में परिसर के लोगों ने पूर्णहूति दी। रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलपति के निजी सचिव केएस तोमर, पंडित शशिकांत त्रिपाठी, त्रिभुवन पाण्डेय ने गायत्री मंत्र जाप किया गया। पूजा पाठ के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नीता गुप्ता, सुमन सिंह, कलावती, पुष्पलता, श्रीदेवी, सोनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed