{"_id":"5ab5488f4f1c1b90778b72fb","slug":"15218302877-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता पालिश कर शिक्षों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता पालिश कर शिक्षों ने जताया विरोध
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। जूता पालिश कर सरकार की नीतियों की निंदा की। कहा कि शिक्षक हितों की अनदेखी की जा रही है। वे मांगों के मानने तक आंदोलन जारी रखेंगे। सरस्वती इंटर कालेज गेट पर प्रदर्शन किया।
मूल्यांकन बहिष्कार के सातवें दिन माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षक दिन नौ बजे सरस्वती इण्टर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। गेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों के सामूहिक रूप से निर्णय लेने के बाद बूट पालिश कर विरोध जताया। जो भी पैसा मिला उस पैसों को प्रदेश सरकार के कोषागार में जमा किया जाएगा। विद्यालय परिसर में ही शिक्षक गेट के पास कतारबद्ध होकर बूट पालिश किया। मूल्यांकन करने आ रहे वित्तपोषित विद्यालयों के अध्यापकों से मूल्यांकन नहीं करने की मांग करते हुए उनके जूतों को पालिश किया। टीडी कालेज में बैठक कर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर छोटे लाल यादव, मगरू राम मौर्य, राजेश मिश्र, श्यामधर मिश्र, विकास सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, अमित दूबे, दिनेश यादव, मनोज पटेल, शिवशंकर पटेल, जय प्रकाश यादव, लालचंद विश्वकर्मा, बीएन पाठक, अशोक यादव, अंकुर द्विवेदी, चन्दा मिश्रा, विभा पांडेय, साफिया खान, प्रीति बरनवाल, रम्भा सिंह, मंजूला पाण्डेय, रेनू सिंह आदि मौजूद रही।