{"_id":"5aad6add4f1c1b8e778b6257","slug":"152131477211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की कांपियों का छह केंद्रों शुरू हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की कांपियों का छह केंद्रों शुरू हुआ मूल्यांकन
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार से जिले के छह केंद्रों पर शुरू हुआ। पहले दिन कुछ केंद्रों पर डिप्टी हेड ने कापी जांच कर मूल्यांकन की शुरूआत की। मूल्यांकन के लिए कोठार में रखी कापियों को अलग-अलग किया। परीक्षकों को मूल्यांकन के नियमों से अवगत कराया गया।
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 49 टेबल लगाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए इस केंद्र पर 502 परीक्षक लगाए गए हैं। इस केंद्र पर इंटरमीडिएट के हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास भूगोल आदि विषयों का मूल्यांकन कराया जाएगा। जनक कुमार इंटर कालेज केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 86 टेबल लगाए गए हैं, जहां 756 परीक्षा मूल्यांकन करेंगे। इंटरमीडिएट के हिंदी, संस्कृत, उर्दू, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चित्रकला, पंजाबी, कृषि आदि की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। ग्रामोदय इंटर कालेज केंद्र पर 56 टेबल लगाए गए हैं। जिस पर 610 परीक्षक मूस्यांकन करेंगे। इस केंद्र पर गणित, अंग्रेजी, गृह विज्ञान आदि का मूल्यांकन कराया जाएगा। बीएबी इंटर कालेज मड़ियाहूं केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 50 टेबल लगाए गए हैं। जिस पर 741 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, संगीत वादन आदि के हाईस्कूल की का पियों का मूल्यांकन होगा। शिया इंटर कालेज केंद्र पर 79 टेबल मूल्यांकन के लिए लगाए गए हैं। इस पर 766 परीक्षक कापियां जांचेंगे। जीजी आईसे केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 79 टेबल लगाए गए हैं। इस पर 700 परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे। इस केंद्र पर इंटर के रंजन कला, फोटोग्राफी, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र आदि विषय की कापियों का मूल्यांकन होगा। शनिवार को पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन की औपचारिकता पूरी की गई। डिप्टी हेड ने कापियों का मूल्यांकन किया। बाहर से आई कापियों के बंडल के खोलकर कापियों का मिलान किया गया।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कांपियों का मूल्यांकन शनिवार को शुरू हो गया। सभी केंदों पर शनिवार को पहले दिन मूल्यांकन शुरू हो गया। केंद्र व्यवस्थापकों को मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है। वित्तविहीन शिक्षक शासन से अपनी मांगों को लेकर नाराज हैं लेकिन उनसे भी सहयोग मिलने की उम्मीद है।-उमेश शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
कोठार में तालाबंदी कर धरने पर बैठे शिक्षक
जौनपुर। वित्तविहीन शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाए जाने के साथ सम्मान जनक मानदेय दिए जाने की मांग की। जनक कुमार इंटर कालेज के कोठार में तालबंद कर धरना दिया। शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा मांगे पूरी किए जाने तक संघ का आंदोलन जारी रहेगा। अपनी मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने किसी भी केंद्र पर मूल्यांकन नहीं किया।
वित्तविहीन शिक्षकों के साथ जनपद में गठित संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी मूल्यांकन केन्द्रों पर सुबह 9 बजे ही प्रभारियों के साथ जनक कुमारी इंटर कालेज के मुख्य द्वार पर बैनर व तख्ती पर लिखे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ कोठार रूम में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। धरना की अध्यक्षता कर रहे माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि जिले के शिक्षक संगठित होकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे तो सरकार को हमारी मांगे मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सरकार अप्रैल माह में ही वित्तविहीन शिक्षकों के खाते में मानदेय देने के लिए सरकार को विवश होना पड़ेगा। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि सरकार की किसी भी धमकी से वित्तविहीन शिक्षक नहीं डरेंगे। जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं हो जाएगी तब तक वित्तविहीन शिक्षक न तो मूल्यांकन करेंगे न करने देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, मंगरू राम मौर्य, श्रधेय गुप्ता, अमित दुबे, प्रमोद श्रीवास्तव, डा. उदय सिंह, बीर सिंह, सुधाकर सिंह, अतुल सिंह मुन्ना, प्रमोद सिंहडा. पंकज सिंह, नन्हकऊ गुप्ता, सुनील कुमार शुक्ला, रमेश वर्मा, देवानंद पटेल, श्यामधर मिश्रा,अमित दुबे, अनिल कुमार शुक्ला, विकास सिंह, विवेकानंद मिश्र, अंकुर द्विवेदी, पंकज सिंह, जय प्रकाश यादव आदि ने अपना विचार ब्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री शरद कुमार सिंह ने किया।