{"_id":"5aa6cfa14f1c1bb0758b4fed","slug":"15208818102-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग तीन दिन के अंदर करा लें जनसुनवाई शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग तीन दिन के अंदर करा लें जनसुनवाई शिकायतों का निस्तारण
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ऑनलाइन जनसुनवाई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने विभागवार समीक्षा की। डीएम ने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रों को डिफाल्टर न होने दिया जाए। आईजीआरएस शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के तौर पर देखा जाए। इसका समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्ताछरित होना चाहिए। एनआईसी द्वारा बताया गया कि जिले में समयावधि के अंतर्गत 2464 लंबित जन शिकायतें हैं जिसमें डिफाल्टर की संख्या 98 है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों के शिकायतों के निस्तारण में विभाग अभी तक डिफाल्टर श्रेणी में है वे तीन दिन के अंदर ऑनलाइन जनसुनवाई शिकायतों का निस्तारण करा लें। इस अवसर पर एडीएम आरपी मिश्र, सीडीओ आलोक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह, डीडीओ दयाराम, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, ईओ कृष्ण चंद्र, अधिशासी अभियंता लोनिवि केजी सारस्वत, बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
कैंप लगाकर उपलब्ध कराएं प्रतिकर: डीएम
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम एनएचआई के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि जिनकी जमीन एनएच में अधिग्रहण किया गया है उनको कैंप लगाकर प्रतिकर जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ डा. ओपी सिंह, एडीएम आरपी मिश्र आदि उपस्थित रहे।