फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि की परीक्षाएं 12 से तैयारी पूरी

पूविवि की परीक्षाएं 12 से तैयारी पूरी

Sun, 11 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पूविवि की परीक्षाएं 12 से तैयारी पूरी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाकादल का गठन कल लिया गया है। परीक्षा संचालन समिति की शनिवार को हुई बैठक में उड़ाकादल का गठन किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए सभी जिलों में 33 संकलन केंद्र बनाए गए हैं। सुचितापूर्ण नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा करा दिया गया है। परीक्षा के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। उत्तर पुस्तिाका और पेपर परीक्षा केंद्रों पर भेजी जा रही है। पहले उन केंद्रों को कापी पेपर भेजा रहा है। जिन केंद्रों पर परीक्षाएं 12 मार्च को होनी है। परीक्षा के लिए जौनपुर में 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आजमगढ़ में 180, गाजीपुर में 222, मऊ में 122 और इलाहाबाद जिले में एक मात्र कालेज पीजी कालेज हडिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए बनाए गए 677 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5 लाख 15 हजार 700 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रीय उड़ाकादल के अलाव जनपदीय उड़ाकादल का गठन किया गया है। जो जिलेवार चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन


पांच जिलों में बनाए गए 33 संकलन केंद्र
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान कापियों को सु रक्षित रखने के लिए 33 संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा की निगरानी में कापियां रखी जाएगी। विगत परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए 29 संकनल केंद्र बनाए गए थे। जबकि चालू सत्री की परीक्षा के दौरान संकलन केंद्रों की संख्या बढ़ा कर 33 कर दी गई।
विज्ञापन


हर जिले के लिए गठित हुई चार-चार टीमें
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा की निगरानी के लिए हर जिलों में चार-चार उडाकादल का गठन किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय उड़ाकादल भी परीक्षा पर नजर रखेगी। शनिवार को परीक्षा संचालन समिति की बैठक में उड़ाकादल का गठन किया गया। जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और इलाहाबाद में चार-चार टीमें लगाई गई है। कुलपति द्वारा अनुमोदन नहीं हो पाने के कारण टीम संयोजकों के नाम की घोषणा नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम को भेजा पत्र
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके के कराने के लिए विवि प्रशासन जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और इलाहाबाद की डीएम और एसपी को पत्र भेजकर परीक्षा के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। जिला प्रशासन को सूचना देने के साथ केंद्र व्यवस्थापकों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed