{"_id":"5aa4235f4f1c1b27088b4782","slug":"152070663720376-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"376 पशुओं का हुआ नि:शुल्क इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
376 पशुओं का हुआ नि:शुल्क इलाज
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। पशु पालन विभाग द्वारा शनिवार को बक्शा के तिवरान बस्ती में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 376 पशुओं का नि:शुल्क उपचार एवं दवाइयां वितरित की गई।
उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. डीके वंसल ने कहा कि आज देश का पशु पालक विदेशी पशुओं की तरफ तेजी से लालायित एवं आकर्षित हुआ है। जबकि हमारे देश में उन पशुओं के लायक तापमान नहीं है। ऐसे में उन पशुओं के साथ पशु पालकों को भी समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने पशु पालकों से देशी गाय ही ज्यादा रखने की सलाह दी। साथ ही पशुओं को समय-समय पर मिनरल मिक्चर पावडर देने को कहा।उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को बारिश से पहले गला घोटू का टीका अवश्य लगवाएं। बछिा छोड़ते समय बधिया जरुर करवाएं। सिकरारा के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार यादव ने पशुधन बीमा करवाने एवं उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। बक्शा पशु चिकित्सा अधिकारी डा.पवन कुमार ने आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर डा. धनन्जय यादव,डा. अवधेश सिंह,डा.सुनील कुमार सिंह,डा.चंद्रसेन यादव, फार्मासिस्ट अवधेश कुमार यादव, प्रधान भारत यादव सहित आदि पशुपालक मौजूद रहे।