{"_id":"5aa2d6814f1c1bb9758b4884","slug":"152062142211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिनों तक रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिनों तक रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नईगंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में 10 मार्च से तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति दिन में बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बाधित रहेगा। नईगंज विद्युत उपकेंद्र व इसकी 33 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत वितरण खंड तृतीय एससी सोनोदिया ने बताया कि नईगंज विद्युत उपकेंद्र व इसकी 33 केवी लाइन पर 10 मार्च से मरम्मत कार्य होगा, जो 11 व 12 मार्च तक चलेगा। जिसके कारण नईगंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में दिन में सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि नईगंज विद्युत उपकेंद्र से सीटी स्टेशन, पालिटेक्निक, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव आदि क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।