फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा जीती

ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा जीती

Sat, 10 Mar 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा जीती
नवनिवार्चित नीलम सिंह।

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के खुटहन, बक्शा, सिकरारा विकास खंड में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा के सजल सिंह बक्शा से और प्रतापगढ़ सांसद की बहू नीलम सिंह खुटहन से चुनाव जीत कर भाजपा का परचम लहराया तो सिकरारा में सपा के बागी प्रत्याशी समरनाथ ने सपा प्रत्याशी को भारी अंतर से चुनाव हरा दिया। यहां भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।
ब्लाक प्रमुख उप चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। चुनाव को देखते हुए चार एसओ सहित एक प्लाटून पीएसी, फायर ब्रिगेड तैनात किया गया था। ब्लाक मुख्यालय के दोनों तरफ लगभग दो सौ मीटर दूरी पर बैरीकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया था। दोनों तरफ से तलाशी के बाद एक एक सदस्यों को मतदान हेतु भेजा जा रहा था। मेन गेट पर तैनात पुलिस के जवान एक बार फिर से तलाशी के बाद उनका वोटर लिस्ट व प्रमाण पत्र तथा पहचान पत्र का मिलान कर उन्हें वोट डालने हेतु अंदर भेज रहे थे।
विज्ञापन

खुटहन: ब्लाक प्रमुख सरयू देवी के खिलाफ गत 6 नवंबर 17 को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए जमकर बवाल के बाद पुलिस प्रशासन को अपनी कमजोरी का एहसास हुआ था। ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ,प्रतापगढ़ के सांसद कुवंर हरिवंश सिंह की पुत्रवधू नीलम सिंह ने सपा प्रत्याशी सरयूदेई यादव को 68 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। यहां पड़े 108 मतों में नीलम सिंह को 85 तथा सरयूदेई को 17 मत प्राप्त हुआ। 6 मत निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा: 91 बीडीसी वाले चुनाव में 90 सदस्यों ने मतदान किया। पूर्व प्रमुख विजय प्रताप यादव ने मतदान में भाग नहीं लिया। 90 मतों में समर नाथ यादव ने 69 मत पाकर सपा उम्मीदवार को एक तरफा मुकाबले में 50 मतों से हराया । सपा प्रत्याशी विनय यादव को 19 मत ही मिले। दो मत अवैध हुए।

बक्शा: लाक प्रमुख के उप चुनाव में 101 सदस्यों में 96 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सजल सिंह को 53 एवं सपा प्रत्याशी प्रबुद्व दुबे को 37 मत प्राप्त हुए। छह मत निरस्त हो गए। सजल सिंह ने 16 मतों से सपा प्रत्याशी को चुनाव हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed