फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ुणवतापरक शिक्षा के लिए विषय के पर केंद्रित रहे शिक्षक

ुणवतापरक शिक्षा के लिए विषय के पर केंद्रित रहे शिक्षक

Sat, 10 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ुणवतापरक शिक्षा के लिए विषय के पर केंद्रित रहे शिक्षक

विज्ञापन
जौनपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान के प्रो. हरि प्रकाश ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षकों को हमेशा विषय पर केंद्रित रहना चाहिए। शिक्षक और विद्यार्थी जब एक धरातल पर होंगे तभी बेहतर संवाद स्थापित हो पाएगा। किसी भी शिक्षण संस्थान में बेहतर माहौल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच संबंध अच्छे हो। वह शुक्रवार को उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में गुणवत्तापरक शिक्षा एवं शिक्षण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब शिक्षक अपने विषय पर केंद्रित रहेगा तो विद्यार्थी को विषय की गहराई तक ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। इसके बाद छात्र आगे कुछ नया कर पाएगा। शिक्षकों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह विद्यार्थियों को सदैव नव प्रयोग के लिए प्रेरित करते रहे। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भीतर नव प्रयोग करने की भावना को बढ़ावा देने पर बल दिया। तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. राजकुमार ने किया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, मुनींद्र सिंह, ज्ञानेंद्र पाल, अशोक, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed