{"_id":"5aa2d5944f1c1b9c758b487d","slug":"15206211854-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तिथि घोषित
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
जौनपुर नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति जौनपुर के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन 20 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 20 मार्च को अपरान्ह 4 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाएगा। उम्मीदवारी अपना नामांकन 24 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक ले सकेंगे। मतदान 28 मार्च को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 28 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से शुरू होगी। निर्वाचन उत्तर प्रदेश जिला योजना समिति नियमावली 2008 के अनुसार होगी। निर्वाचन मतदान गुप्त मतपत्र द्वारा होगा। मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्वाचन के बीच पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।