{"_id":"5a9c41cf4f1c1b0a7b8ba567","slug":"15201901348-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर करोड़ों का गटक गए लोग शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर करोड़ों का गटक गए लोग शराब
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। होली पर लोग करोड़ों की शराब गटक गए। होली के चलते फरवरी माह में उससे ज्यादा शराब बिक गई, जितना लक्ष्य विभाग ने मार्च महीने का तय किया था। शौकीन फरवरी माह में 10 लाख लीटर से ज्यादा बीयर और शराब गटक गए जबकि पिछले साल फरवरी माह में आठ लाख लीटर देशी-विदेशी शराब और बीयर की बिक्री हुई थी। इस साल 20 फीसदी ज्यादा शराब फरवरी माह में बिकी। पिछले तीन वर्षों में अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री बढ़ी है।
होली त्योहार पर शराब पीने का चलन बढ़ता जा रहा है। इस साल दो मार्च को होली थी और एक मार्च को शराब की दुकानें बंद हो गई थीं। ऐसे में फरवरी के अंतिम हफ्ते में ही शौकीनों ने शराब का स्टाक जमा कर लिया था। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल पिछले साल की तुलना में 20 फीसद अधिक शराब की बिक्री हुई है। फरवरी 2016 में 467943 लीटर देशी शराब, 111856 बोतल अंग्रेजी शराब और 270224 बोतल बीयर की बिक्री हुई थी। 2017 में 488414 लीटर देशी शराब, 205359 अंग्रेजी शराब की बोतल और 194170 बोतल बियर की ब्रिकी हुई थी। वर्ष 2018 फरवरी में 530502 लीटर देशी शराब, 283000 बोतल अंग्रेजी शराब और 308000 बीयर की बिक्री हुई। ऐसे में 42088 लीटर देशी शराब, 77641 बोतल अंग्रेजी शराब और 113830 बोतल बियर की अधिक बिक्री हुई है। वैसे सूत्रों की माने तो मार्च माह में देशी 511260 लीटर, अंग्रेजी 228000 बोतल और बियर 238500 बोतल बिक्री का लक्ष्य है। होली की वजह से कोटे की काफी शराब बिक्री होने का अनुमान है। जिला आबकारी अधिकारी पवन वर्मा का कहना है कि फरवरी में बिक्री अधिक हुई है।