{"_id":"5a8f13c54f1c1ba2268bbdd4","slug":"15193263669-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते दो पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते दो पकड़ाए
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में गुरूवार को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर दो छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। दोंनों को रस्टीकेट कर दिया गया। इसके अलावा सुबह की पाली में हाईस्कूूल के संस्कृत विषय के परीक्षा में 8568 और इंटरमीडिएट की उर्दू विषय की परीक्षा में 57 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल संस्कृत विषय में कुल 47243 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से 41595 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट उर्दू विषय के लिए 668 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 611 छात्रों ने परीक्षा दी। गांधी स्मारक इंटर कालेज रामनगर विधमौवा में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल करते एक छात्र को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र को रस्टीकेट कर दिया। इसी प्रकार रामेश्वर इंटर कालेज राजेपुर में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल करते एक छात्र को पकड़ा गया।
इनसेट--
हाईस्कूल विज्ञान एवं इंटर की कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा निरस्त
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र एवं हाइस्कूल विज्ञान केवल प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ल ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निस्त की गई परीक्षा को दोबारा करने के लिए तिथि भी घोषित कर दी है। हाईस्कूल विज्ञान केवल प्रश्न पत्र की परीक्षा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर 20 फरवरी को सुबह की पाली में कराई गई थी। अब इस प्रश्न पत्र की परीक्षा 10 मार्च को उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर सुबह की ही पाली में कराई जाएगी। इसके अलावा 10 फरवरी को द्वितीय पाली में हुई इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र की परीक्षा 12 मार्च को उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7-30 बजे से 10-45 बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा निरस्त किए जाने और संबंधित विषयों की परीक्षा दोबारा कराए जाने की सूचना सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दे दी है।