{"_id":"5a8dc6f74f1c1bef7b8b8b63","slug":"151924116711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिला यूपी बोर्ड परीक्षा की कापी का बंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मिला यूपी बोर्ड परीक्षा की कापी का बंडल
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवीली चौराहे के पास बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का बंडल सड़क पर मिला। सड़क पर लावारिस पड़े बंडल को एक छात्रा ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। जहां से संबंधित स्कूल के कर्मचारियों ने कापियों का बंडल प्राप्त कर संकलन केंद्र में जमा कर दिया।
नेहरू इंटर कालेज कुंवरदा के कर्मचारी माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की कापियों को सील बंद कर संकलन केंद्र पर जमा करने के लिए ले जा रहे थे। स्कूल को दे कर्मचारी बाइक से कॉपियों का बंडल लेकर संकलन केंद्र जीजीआईसी में जमा करने जा रहे थे। वे कोतवाली चौराहे के पास पहुंचे थे तभी इंटर मीडिएट अंग्रेजी प्रथम पश्नपत्र की 26 उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल कोतवाली चौराहे के पास गिर गया। उधर से अपने भाई के साथ बाइक से जा रही स्नातक की छात्रा रामनगर भड़सरा गांव निवासी शेफाली शर्मा की नजर कापियों के बंडल पर पड़ी तो उसने अपने भाई को बाइक रोकने को कहा। बाइक से उतरकर शेफाली ने कापियों का बंडल उठाया और उसे लेजाकर कोतवाली में इंस्पेक्टर केके मिश्र को सौंप दिया। उधर तबतक संकलन केंद्र पर पहुंचे कर्मचारियों को भी पता लग गया था कि उनकी बाइक में बंधी कापियों का एक बंडल कहीं रास्ते में मिस हो गया है। कर्मचारी कापियों का बंडल खोजते हुए कोतवाली आ गए। निराश होकर वे एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कापियों का बंडल सुरक्षित है। उत्तर पुस्तिका का बंडल सही सलामत मिलने पर स्कूल के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सभी ने छात्रा शेफाली शर्मा की सराहना की। इस सबंध जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ला का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल सही सलामत मिल गया। उसकी सील बंद थी। उसे संकलन केंद्र पर जमा करा दिया गया है।