{"_id":"5a8b20424f1c1b05738b8507","slug":"15190674157-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की बसों का रुट बदलने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की बसों का रुट बदलने से यात्री परेशान
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। इलाहाबाद -मुंगराबादशाहपुर राजमार्ग पर फूलपुर रेलवे फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज के चलते परिवहन निगम की बसे निर्धारित किये गये रूट पर नहीं चल रही हैं। उनके मनमानी रूट पर चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फूलपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने तक जिला प्रशासन द्वारा इलाहाबाद,जौनपुर व गोरखपुर जाने वाली रोडवेज बसों का रुट फाफामऊ से भुपियामऊ होते हुए मुगराबादशाहपुर से जौनपुर निर्धारित किया गया है। लेकिन परिवहन बिभाग व जिला प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए इलाहाबाद से हड़िया, जंघई व मछलीशहर का रूट चार्ट बना कर रोडवेज बसो का संचालन हो रहा है। जिससे मुंगराबादशाहपुर के यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे इलाहाबाद व जौनपुर जा रहे हैं।