{"_id":"5a89cce24f1c1bd34b8b97a9","slug":"151898053420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते प्रभावित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते प्रभावित रहा आवागमन
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर रविवार को चल रहे मरम्मत कार्य के कारण दिन भर आवागमन प्रभावित रहा। ट्रेन और वाहनों को दूसरे रास्ते से गुजारा गया। मरम्मत कार्य के चलते वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रही।
जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक मरम्मत का काम रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क मार्ग को बंद कर क्रासिग का गेट बंद कर दिया गया। मार्ग बंद होने से जौनपुर से वाराणसी तथा वाराणसी से जौनपुर आने जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एके सेठ बताया कि जौनपुर-सुल्तानपुर की लगभग सभी ट्रेने पहले से ही निरस्त थी। सुबह 11 बजे से शाम के 16 बजे तक मरम्मत कार्य चला। 40 मिनट के ब्रेक के बाद पुन: 16 बजकर 40 मिनट से काम शुरू किया गया जो 17 बजकर 40 मिनट पर समाप्त हो गया। एक मालगाडी जो कि 17 बजकर 25 मिनट पर पहुंची थी वह 15 मिनट प्रभावित हुई। वाराणसी-लखनउ मुख्य मार्ग शाम के 7 बजे मरम्मत कार्य बंद हो गया। उसके बाद आवागमन बहाल हो गया। इस दौरान सभी वाहन जगदीशपुर से वाया जफराबाद रूट होते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्ग की ओर भेजे गए।