{"_id":"5a89ccd84f1c1b641f8b671e","slug":"15189805254-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दशकों से बिछाई गई पेयजल सप्लाई पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दशकों से बिछाई गई पेयजल सप्लाई पाइप
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शहर क्षेत्र में तीन दशकों से पेयजल सप्लाई के लिए पाइप बिछाई गई है। पानी की सप्लाई के लिए गंदे नाले और नालियों से होकर पाइप फैलाई गई है। जिससे पाइप लिकेज होने के कारण शहर वासियों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। दूषित पानी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों में संक्रामक बीमारियां भी फैलने की संभावना बनी हुई। बावजूद इसके पाइप बदलने का कार्य नगर पालिका द्वारा नहीं किया जा रहा है।
शहर क्षेत्र की आबादी लगभग तीन लाख से अधिक है। पानी की सप्लाई के लिए 19 हजार 900 के कनेंक्शन किए गए हैं। वहीं 31 ट्यूबवेल लागाए गए हैं। जिसमें से वर्तमान समय में मात्र 26 ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन पानी सप्लाई के लिए शहर क्षेत्र में लगभग तीन दशक से अधिक समय से पाइप फैलाई गई है। ये पाइपें वाजिदपुर दक्षिणी,वाजिदपुर उत्तरी, बलुआघाट, पानदरीबा, मानिक चौक, खासनपुर, मुल्लाटोला, मीरमस्त, ताड़तला आदि मोहल्लों में विछाई गई हैं। इन पाइपों को गंदे नाले व नालियों से लोगों के घरों तक पहुंचाया गया है। जो अक्सर क्षतिग्रस्त हो रही है या फिर लिकेज हो रही है। जिससे लोगों के घरों में दूषित पानी की सप्लाई की हो रही है। इस समय वाजिदपुर दक्षिणी,वाजिदपुर उत्तरी भरौटी आदि मोहल्लों में पाइप लिकेज है। जिससे यहां के लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा पाइप बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है।
पांच ट्यूबवेल रिबोर के कारण पड़े हैं बंद
जौनपुर। शहर क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए कुल 31 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। जिसमें से पांच ट्यूबवेल रिबोर के कारण बंद पड़े हैं। जिसमें नईगंज, पालिटेक्निक, एसपी आवास,खासनपुर व सरायलपटा में स्थित ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। इसमें कई ट्यूबवेल एक साल से तो कई आठ माह से रिबोर नहीं होने से बंद पड़े हैं। जिससे यहां के लोगों को पानी पीने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।लोग आरओ खरीदकर पानी पीने को विवश हो रहे हैं। नगर पालिका के जेई वाटर अश्वनी भाष्कर ने बताया कि पांच ट्यूबवेल रिबोर के कारण बंद पड़े हैं। इनको रिबोर कराने के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत शहर क्षेत्र में नया कनेक्शन करने और पाइन नहीं बिछने वाले स्थानों पर पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद पूरानी पाइपों को हटाकर नई पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा।-कृष्णचंद्र, अधिशासी अधिकारी , नगर पालिका