{"_id":"5a89ccd74f1c1bcb268baaaf","slug":"15189805232-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का निर्माण शुरु होने से ग्रामीणों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का निर्माण शुरु होने से ग्रामीणों में हर्ष
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह व पूर्व प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ला के सहयोग से सिरकोनी ब्लाक के चार गावों के जल निकासी के लिए नाले निर्माण का कार्य रविवार को शुरु हो गया है। इस दौरान हुसेपुर , कबूलपुर, कल्याणपुर , नेहरू नगर सहित अंय गांवो में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है।नाले का निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह व पूर्व प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ला के प्रयास से शासन द्वारा डेढ़ करोड़ रुपया नाले निर्माण के लिए पास हुआ है। बता दें कि इन गांवों में जल निकासी नहीं होने के कारण बरसात होते ही पानी भर जाता था । जिससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन से गुहार लगाया था।