फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवक कांग्रेस ने नीरव मोदी का फूंका पुतला

युवक कांग्रेस ने नीरव मोदी का फूंका पुतला

Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
युवक कांग्रेस ने नीरव मोदी का फूंका पुतला

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। युवक कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव शार्दुल सम्राट तथा बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव की अगुवाई में पीएनबी घोटाले के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीरव मोदी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सम्राट ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत यह घोटाला किया गया है। पहले विजय माल्या फिर ललित मोदी और अब नीरव मोदी को मोदी सरकार ने फायदा पहुंचाकर देश से भगाया है। विजय माल्या भाजपा से राज्यसभा के सांसद थे। ललित मोदी को सुषमा स्वराज ने मदद की और अब नीरव मोदी को अंबानी परिवार से संबंध के कारण फायदा पहुंचाया जा रहा है। पीएनबी स्कैम मामले में सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीरव मोदी मामले में इतना बड़ा घोटाला बिना सरकार के हस्तक्षेप के संभव नहीं है। युवा कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि मोदी देश के बेरोजगारों को भी कोई ऐसा लोन दिला दें जो भरना न पड़े जो घोटाले वाला हो। साथ ही किसानों के कर्ज कि फ़ाइल में भी कुछ ऐसी गड़बड़ी करवा दें ताकि उनका कर्ज भी माफ़ हो जाए। युवाओं को पकोड़े बेचने की सलाह और इन भगोड़े पर बैंक लुटाई कैसे।विवेक यादव ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले पर कहा कि नीरव मोदी और मेहूल चोकसी पूरी बैंकिंग प्रणाली को चकमा देने में कामयाब कैसे हो गए। इस मौके पर सत्यम मिश्र, आलोक उपाध्याय, वकील यादव, राजेश विन्द, प्रेमचन्द विन्द, अंकित शुक्ला, राजेश बिंद, धर्मेंद्र बिन्द , दीपक शुक्ला, सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed