{"_id":"5a88800b4f1c1ba5268baa91","slug":"151889532651500-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में विदिता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में विदिता ने मारी बाजी
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी पीजी कालेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण शनिवार को उमानाथ सिंह स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 1500 मीटर बालिका दौड़ में विदिता यादव को पहला, पूजा को दूसरा, सुषमा को तीसरा स्थान मिलाष बालक वर्ग में राम सिंह को पहला, आशीष को दूसरा और सुनील कुमार को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर बालक वर्ग में अनूप को पहला, पवन को दूसरा, रामसमुझ को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में विदिता को पहला, ज्योति को दूसरा और सिम्पी यादव को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य संजय सिंह, राजीव प्रकाश सिंह, समर बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर क्रीडा परिषद के सचिव शेखर सिंह. जेबी सिंह, डा, सरोज सिंह विपिन सिंह, डा. राजीव रतन सिंह, अजय कुमार दुबे, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद थे। संचालन आरएन ओझा ने किया।