{"_id":"5a8880094f1c1bd34b8b93c8","slug":"15188953247-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने तीन पीड़ित परिवारों को दी दो दो लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने तीन पीड़ित परिवारों को दी दो दो लाख की सहायता
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो हत्या और सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवारों को शनिवार को दो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दी। पार्टी के जिला कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह चेक प्रदान किया गया। यह सहायता राशि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी फंड से दी है।
बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में चार फरवरी को दोपहर इसी गांव निवासी प्यारेलाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी दिन जलालपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में मनरेगा कोआर्डिनेटर संजय मौर्य की गोली मारकर हत्.या कर दी गई थी। और मडिय़ाहूं के कैलावर गांव निवासी हाईस्कूल के छात्र शुभम यादव की रामदयाल गंज के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिला कार्यालय पर प्यारेलाल की पत्नी गीता यादव, संजय मौर्य की मीरा मौर्या और शुभम की मां सरिता देवी को पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, तूफानी सरोज, श्रद्धा यादव ने दो दो लाख की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से सौंपा। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, गुलाब सरोज, डा. अवधनाथ पाल, लल्लन यादव, संजय सरोज, सरपंच संतोष यादव, हिसामुद्दीन, गजराज यादव आदि मौजूद थे।