{"_id":"5a87342e4f1c1ba5268ba7c5","slug":"151881036812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा का दिया टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा का दिया टिप्स
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से छात्रों को परीक्षा के लिए आत्मविश्वास बढ़ाया। पीएम के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विवि के छात्रों ने विश्वविद्यालय के अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सुना। विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री की बातों को आत्मसात किया। प्रधानमंत्री ने बड़े सरल तरीके से आत्मविश्वास बढ़ाने, तनाव कम करने , मेहनत, एकाग्रता, गुरु शिष्य संबंधों एवं अभिभावकों की अपेक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी बेबाक बात रखी। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग, प्रबंध अध्ययन, विज्ञान, फार्मेसी व सामाजिक विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों से पूरा संगोष्ठी भवन भरा रहा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. राजाराम यादव ने प्रसारण के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने सामयिक विषय पर संवाद स्थापित कर सभी में ऊर्जा का संचार किया है। प्रसारण के पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वीडी शर्मा , प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. वंदना राय, प्रो. एसके श्रीवास्तव, डा. संतोष कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. राजकुमार, डा. अमरेंद्र सिंह मौजूद रहे।