फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भंडारे के साथ संपन्न हुआ मां दक्षिणा काली मंदिर का श्रृंगार उत्सव

भंडारे के साथ संपन्न हुआ मां दक्षिणा काली मंदिर का श्रृंगार उत्सव

Sat, 17 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भंडारे के साथ संपन्न हुआ मां दक्षिणा काली मंदिर का श्रृंगार उत्सव
नगर के सिटी स्टेशन मड़ियाहूं पड़ाव स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर के शृंगार उत्सव का भंडारे के साथ समापन हुआ। मां काली के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

शाम को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति की गई। मंदिर के प्रबंधक पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि मां काली भक्तों के दुर्भाग्य का विनाशकर सौभाग्य का उदय कर देती हैं। मां काली परम करुणामयी एवं महाकल्याणी है। कलयुग में मां काली श्रृंगार पर दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भंडारे में सैकड़ो लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ व अजय त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। गायक कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भजन गायक आशीष पाठक अमृत, जीतेंद्र झां, जुबेर खान, कन्हैया यादव ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जस्ट डांस के कृष्णा मुरारी मिश्र झांकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार कन्नौजिया, डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. बीके यादव, गुलाब सिंह, प्रधानाचार्य बाबा सिंह, सुभाष सिंह, संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, दल श्रृंगार विश्वकर्मा, मनोज सिंह, विक्रम गुप्ता, संतोष चतुर्वेदी, विवेक सेठी, मनोज कुमार तिवारी, विजेंद्र सिंह, रामपाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। स्वागत वंदेश सिंह व सर्वेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed