फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ता के समर्थन में उतरा संघ, एसडीएम को सौंपा पत्रक

अधिवक्ता के समर्थन में उतरा संघ, एसडीएम को सौंपा पत्रक

Sat, 17 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के समर्थन में उतरा संघ, एसडीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
मछलीशहर। महिला अधिवक्ता के भूमि विवाद को सुलझाने के लिए संघ ने कमर कस ली है। संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में शुक्रवार को वकीलो ने उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे से मिलकर मामले के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम ने विवाद को एक सप्ताह में सुलझाने काआश्वासन दिया। तहसील अधिवक्ता लाडली बेगम का कस्बे में एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि कोतवाली पुलिस भूमि विवाद को सुलझाने के बजाय उल्टे उनके विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। गुरुवार को अधिवक्ता संघ के समक्ष रखा गया तो आकस्मिक बैठक कर एक दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध व्यक्त किया। शुक्रवार कोअधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष के साथ जाकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम से मांग किया कि क्षेत्राधिकारी को पत्र जारी करके तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा अधिवक्ता के विरुद्धकी गई पाबन्दी की कार्यवाही समाप्त करने का निर्देश दिया जाए। एसडीेएम ने ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में राजस्व,पुलिस व अधिवक्ताओं की टीम बनाई जाएगी। जो मौके पर जाकर भूमि संबंधी विवाद का निस्तारण करेगी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा, महामंत्री श्याम सुंदर यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता केदार नाथ यादव, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, यज्ञ नरायण सिंह, जगदंबा मिश्र, आरपी सिंह, विनय पांडेय, भरत लाल आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed