{"_id":"5a85da564f1c1bd34b8b8ea4","slug":"151872183114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर रोक चालकों ने थाने में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर रोक चालकों ने थाने में किया प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार डंफर मालिक द्वारा बकाया धनराशि नहीं देने से आक्रोशित चालकों ने गुरुवार को चंदवक थाना परिसर में वाहनों को खड़ा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बकाया धनराशि दिलाने की मांग की। साथ ही ठेकेदार डंफर मालिक द्वारा बकाया लाखों रुपया नहीं देने का आरोप लगाया। चालकों ने थाने में तहरीर दी है।
चालकों ने बताया कि लाखों रुपये ठेकेदार डंफर मालिक परमबीर सिंह के यहां बकाया है। लेकिन वे देने में हीलाहवाली कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ठेकेदार व डंफर मालिक एक माह से सभी कामगारों को पैसा नहीं दिया है। उनके स्थान पर दूसरे चालकों को रख कर काम करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो सौ रूपये ट्रिप के हिसाब से हरिहरपुर घाट से डंफर पर ओवर लोड मिटटी लाद कर वाराणसी स्थित नव निर्माण रिंग रोड पर गिराया जाने की बात पर तय हुई थी। साथ ही प्रतिदिन पांच से छह चक्कर एक चालक लगाता था। इस काम में 27 चालक लगे रहे। इस दौरान लाखों रुपये हम लोगों का बकाया है। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र पाल, ओम प्रकाश, रिंकू सिंह, पंकज, जयप्रकाश यादव आदि चालक रहे। थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ठेकेदार को बुलाया गया है। दोषी पाये जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।