{"_id":"5a85d96f4f1c1b3c718b5023","slug":"151872160019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने की अभिलेखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने की अभिलेखों की जांच
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण दो सदस्यीय टीम गुरूवार को मछलीशहर नगर पंचायत में पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान निर्धारित बिंदूओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए कंप्यूटर में रिपोर्ट फीड की। साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला प्रोग्राम मैनेजर अमित कुमार यादव व स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के वरिष्ठ मूल्यांकन कर्ता सुधांशु सिंह ने मछलीशहर नगर पंचायत में स्वच्छता को परखने पहुंची। इस दौरान लिपिक मनोज कुमार से सर्वेक्षण के सभी 44 बिंदुओं की फीडिंग कार्यालय के कंप्यूटर में करवाया । जिसमें टीम द्वारा रात में व सुबह में दुकान खुलने व बंद होने के बाद दो बार कूड़ा उठाने और डोर टू डोर कूड़ा उठाने ,सफाईकर्मी द्वारा डोर बेल या सीटी बजाकर एकत्रित कूड़ा लोगों से प्राप्त करने आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान टीम के सदस्य सुधांशु सिंह ने सफाई कर्मियो को गीले व सूखे कचरे अलग अलग कूड़ेदानों में डालने की जानकारी दी। सर्वेक्षण के समय अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह , वरिष्ठ लिपिक मुस्ताक अहमद, मनोज चौरसिया केसाथ ही सभी कर्मचारी मौजूद रहे।