फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पीली नदी पर बनेगा पुल, पीडब्लूडी ने तैयार किया प्रस्ताव

पीली नदी पर बनेगा पुल, पीडब्लूडी ने तैयार किया प्रस्ताव

Fri, 16 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीली  नदी पर बनेगा पुल, पीडब्लूडी ने तैयार किया प्रस्ताव
पीली नदी के रारी खुर्द गांव में पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं की एक टीम मौके पर पहुंची और पुल बनाए जाने के स्थान को देखा। पुल बनने से 20 से अधिक गांवों के लोगों को आने जाने की सुविधा सुगम होगी। प्रस्ताव तैयार कर पीडब्ल्यूडी डीएम के माध्यम से वित्तीय मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन

पीली नदी पर पुल नहीं होने से रारी खुर्द गांव, रारीकला, बीरभानपुर, देवरिया, लेदुका, भगतपुर, जीरिकपुर, मोलनापुर, मसनपुर, बदलापुर खुर्द सहित 20 से अधिक गांव के लोगों को जौनपुर जिला मुख्यालय और बदलापुर तहसील मुख्यालय पहुंचने में 15 से 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। रपटा पुल बन जाने से लोगों को न केवल सुगम रास्ता मिल जाएगा। बल्कि तकरीबन 7 किमी दूरी तय कर वह तहसील मुख्यालय पहुंच सकते हैं। पुल बनने की भनक पाकर लोगों में हर्ष है। सैकड़ों की संख्या में लोग नाप जोख होने के दौरान जुट गए। शिक्षक अनिल सिंह , पूर्व प्रधान राजकुमार पाल, उमाशंकर यादव डब्लू, जवाहर लाल यादव, प्रधान प्रभावती सरोज, नन्हें चौहान का कहना है कि कई वर्षों से वह पुल बनाने की मांग जनप्रतिनिधियों से कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पर कोई अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को मांग पत्र सौंपा गया था। जिस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर जनता के आवागमन की सुविधा को देखते हुए पुल बनाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि रानीखुर्द गांव के पास नदी पर पुल बनने से क्षेत्र का विकास भी होगा। लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता अजय भट्ट तथा ललित लाल ने बताया कि उन्हें प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed