फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आर्मी के जवान की राजस्थान में अबूझ हालत में मौत

आर्मी के जवान की राजस्थान में अबूझ हालत में मौत

Thu, 15 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आर्मी के जवान की राजस्थान में अबूझ हालत में मौत

विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के हथेरा गांव निवासी आर्मी के जवान प्रवेश सिंह का जयपुर में अबूझ हालत में मौत हो गई। मंगलवार की की शाम को सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए।

हथेरा गांव के प्रवेश सिंह (28) आर्मी के इंजीनियरिंग कोर में तैनात थे। उनकी तैनाती राजस्थान के गंगापुर जिले में थी। परिवार वालों को खबर मिली कि प्रवेश शुक्रवार को ड्यूटी से ही लापता हो गए थे। ड्यूटी वाली जगह पर ही उनका मोबाइल व पर्स मिला था। खोजबीन हो रही थी तभी मंगलवार की शाम को गंगापुर के कैलान नदी के पास उनका शव मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वाले शव लेने के लिए मंगलवार की शाम को ही राजस्थान के लिये रवाना हो गए। परिवार वालों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मिलने पर पैतृक गांव लाया जाएगा। गुरुवार को शव घर आने का अनुमान है। इस संबंध में नेवढ़िया पुलिस का कहना है कि विभागीय सूचना नहीं है लेकिन ग्राम प्रधान संजय सिंह ने इसकी जानकारी दी है। प्रवेश की शादी पिछले वर्ष जून में गाजीपुर के औड़िहार रामपुर निवासी नीली सिंह के साथ हुई थी। उनकी पत्नी मायके में है। प्रवेश दो भाई एक बहन के बीच सबसे छोटे थे। 23 अगस्त 2002 में वह सेना में भर्ती हुए थे। प्रवेश के पिता मदनगोपाल सिंह किसान हैं। माता मंजू सिंह गृहणी हैं। बड़ा भाई निकिलेश सिंह डब्बू बाहर रहते हैं। उनकी बहन रुची सिंह की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed