फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात

Thu, 15 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात

विज्ञापन
जौनपुर। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री शंकर संकीर्तन मंडल की ओर से दाऊजी मंदिर रासमंडल और चौकियां धाम से सजधज के साथ शिव बारात निकाली गई। बैंडबाजे की धुन पर नाचते बारातियों में भूत-प्रेत शामिल रहे।
रासमंडल से निकलकर शिव बारात नव दुर्गा मंदिर, ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, सब्जी मंडी होते हुए जिला चिकित्सालय स्थित शिव मंदिर पर पहुंची, जहां समापन किया गया। जगह-जगह लोगों ने शिव प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प वर्षा की। सुशील वर्मा एडवोकेट अशोक कुमार रावत, संजय त्रिपाठी, नीतिन मिश्रा, मनीष वर्मा, फुलचंद मौर्या, शिवशंकर साहू, प्रवीण मौर्य, डा. पीके संतोषी, सतीश मौर्य, कौशल त्रिपाठी, अतुल रावत ने संचालन किया। जिला चिकित्सालय स्थित शिव मंदिर में 15 फरवरी को रूद्राभिषेक और 16 को जागरण व भंडारा का आयोजन किया गया है। उधर, शीतला चौकियां स्थित प्राचीन शिव मंदिर से आशुतोष की बारात निकाली गई। रथ पर सवार शिवजी की बारात धूमधाम से निकली। आगे-आगे घोड़े और उसके पीछे नाचते-गाते बाराती चल रहे थे। बारात चौकियां धाम की परिक्रमा करते हुए विशेषरपुर, पचहटियां से निकलकर मोक्षधाम श्मशान रामघाट पर जाकर समाप्त हुई। राम आशीष साहू, बाबा बालकदास रामचंद्र यादव, काशी माली, मुन्ना यादव, पन्ना यादव, नितेश साहु, मंगरु कश्यप, संजय हलवाई ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन


शृंगार उत्सव मनाया
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन स्थित मड़ियाहूं पड़ाव के पास मां दक्षिणा काली मंदिर का 35वां दो दिवसीय वार्षिक स्थापना दिवस एवं शृंगार उत्सव मनाया गया। जिसमें रामचरित मानस का पाठ भी हुआ। मंदिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि 15 को समापन होगा। जिसमें महाप्रसाद वितरण, प्रवचन और शाम को देवी जागरण होगा। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की स्थापना 1984 में महाशिवरात्रि के दिन हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed