{"_id":"5a81e98b4f1c1b187e8b5d51","slug":"15184635751939-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ प्रधान पद के लिए 39 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ प्रधान पद के लिए 39 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के आठ प्रधान,14 बीडीसी व 92 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराने के लिए सोमवार को नामांकन किया गया। इस दौरान कुल 116 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें आठ प्रधान पद के लिए 39, 14 बीडीसी पद के लिए 31 और 92 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 46 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामांकन का कार्य रिक्त पदों से संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।धर्मापुर ब्लाक के समोपुरकला ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसी प्रकार डोभी ब्लाक के कोपा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए छह, मछलीशहर ब्लाक के मुजार ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए आठ,रामपुर ब्लाक के कोदैला ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए तीन व नूरपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए सात, रामनगर ब्लाक के सेउर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए दो, सुजानगंज ब्लाक के रामनगर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए तीन,सिकरार ब्लाक के कनकपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं करंजाकला ब्लाक के वार्ड नंबर 41 आदमपुर से बीडीसी सदस्य पद के लिए सात व वार्ड नंबर 44 सलहदीपुर से बीडीसी सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार डोभी ब्लाक के वार्ड नंबर 64 ककरापार से बीडीसी सदस्य पद के लिए तीन,बदलापुर ब्लाक के वार्ड नंबर 63 तियरा प्रथम से बीडीसी सदस्य पद के लिए एक,मुगराबादशाहपुर ब्लाक के वार्ड नंबर 87 सरायखेम से बीडीसी सदस्य पद के लिए एक,मड़ियाहूं ब्लाक के वार्ड नंबर 92मलिकानपुर से बीडीसी सदस्य पद के लिए एक व वार्ड नंबर 4 कटेसर से बीडीसी सदस्य पद के लिए एक, रामपुर ब्लाक के वार्ड नंबर 103 आशापुर से बीडीसी सदस्य पद के लिए दो व वार्ड नंबर 91 बनीडीह से बीडीसी सदस्य पद के लिए एक, शाहगंज ब्लाक के वार्ड नंबर 151खलीलपुर से बीडीसी सदस्य पद के लिए तीन व वार्ड नंबर 130 मुडैला से बीडीसी सदस्य पद के लिए चार, सिकरारा ब्लाक के वार्ड नंबर 89 बभनौली से बीडीसी सदस्य पद के लिए एक व वार्ड नंबर 44 देहुजुरी से बीडीसी सदस्य पद के लिए चार, सिरकोनी ब्लाक के वार्ड नंबर 26 कादीपुर से बीडीसी सदस्य पद के लिए एक पर्चा दाखिल किया गया। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 46 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।