फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जर्जर पुलिया को बचाने की कवायद शुरू

जर्जर पुलिया को बचाने की कवायद शुरू

Tue, 13 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जर्जर पुलिया को बचाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई सड़क पर बंधवा बाजार के पास बसिया नदी पर बनी सौ साल पुरानी पुलिया जर्जर हो चुकी है। इसके बावजूद इस पर से भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। अमर उजाला में इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने मीरगंज पुलिस को भारी वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजने के लिए पत्र लिखा है।

पुल की जर्जर हालत को देखते हुए पीडब्लूडी ने पुलिस को पत्र लिखकर भारी वाहनों को मुंगराबादशाहपुर के रास्ते भेजने में सहयोग करने को कहा है। इसके बावजूद अभी तक भारी वाहनों को दूसरे रास्ते से नहीं भेजा जा रहा है। पिछले दिनों इलाहाबाद जनपद के फुलपुर के पास रेलवे ब्रिज का निर्माण होने से इलाहाबाद से जौनपुर जाने वाले वाहन मछलीशहर जंघई रास्ते से भेजे जा रहे हैं। रास्ते में बसिया नदी पर बने सौ साल पुरानी पुलिया पहले से ही जर्जर है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क बरबाद हो गई है जबकि पुलिया पर भी खतरे की आशंका है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पुलिया की क्षमता दस टन की है। इस पर मौजूदा समय में 30 टन के वाहन गुजर रहे हैं। इससे उसको खतरा है। पीडब्लूडी के अधिशासाी अभियंता ने मीरगंज पुलिस को लिखे पत्र में पुलिया को जर्जर बता है और कहा है कि भारी वाहनों की आवाजाही से वह टूट सकती है। ऐसे में इस तरह के वाहनों को जंघई से मुंगराबादशाहपुर के रास्ते भेजा जाएष। अधिशासी अभियंता डीसी गुप्ता ने बताया कि नई पुलिया बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। भारी वाहन से पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के अंदेशे को देखते हुए पुलिस को पत्र लिखा गया है। थानाध्यक्ष रामचंद्र राम का कहना है कि पत्र मिला है पर फोर्स की कमी है। जल्द ही बभनियांव में बैरियर लगाकर वाहनों का रूट डायवर्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed