फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्वांचल और दुर्ग विवि क्रिकेट के अगले चक्र में

पूर्वांचल और दुर्ग विवि क्रिकेट के अगले चक्र में

Sat, 10 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल और दुर्ग विवि क्रिकेट के अगले चक्र में
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में चल रहे पूर्वी जोन अंतर विवि महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में शुक्रवार को पूविवि जौनपुर और कोलकत्ता विवि के बीच खेला गया। पूविवि ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 223 रन का स्कोर खड़ा किया। बबिता मीना ने 70 गेंद पर 4 चौके की मदद से 62 रन, कौम्या तिवारी ने 78 गेंद पर 7 चौके की मदद से 61 रन एवं पूनम ने 27 गेंद पर 5 चौके की मदद से 31 रन का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से सौमश्री भैामिक ने 8 ओवर में 24 रन पर 2 विकेट लिए। पूर्णिमा, सुमन राय, पूजा रजक एवं भीमि सारामल ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में कोलकता विवि की टीम ने 38.3 ओवर में 131 रन बनाकर आल आउट हो गई। प्रतिभा राना ने 58 गेंद पर 4 चौके एवं 2 छक्के की मदद से 52 रन, इन्द्राणी राव ने 24 गेंद पर 4 चौके की मदद से 28 रनो का योगदान किया। पूविवि की ओर से शैफाली साहू ने 7. 3 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट, ज्योति गोस्वामी ने 5 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिया। पूविवि जौनपुर की टीम ने 93 रनों से जीत दर्ज किया।तीसरा मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम में बिलासपुर विवि छत्तीसग और दुर्ग विवि छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। दुर्ग विवि टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में दुर्ग विवि की टीम 34.4 ओवर ही खेल सकी। सभी विकेट खोकर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। प्रिया ने नाबाद 67 गेंद पर 4 चौके की मदद से 47 रन एवं रीतू मिश्रा ने 31 गेंद पर 3 चौके की मदद से 22 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में बिलासुपर विवि की तरफ से ममता ने 7 ओवर में 30 रन पर 3 विकेट एवं शियाल्पा ने 8 ओवर में 36 रन पर 3 विकेट लिए। जवाब में बिलासपुर विवि छत्तीसगढ़ की टीम ने 31.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 95 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें सृष्टि ने 35 गेंद पर 6 चौके की मदद से 32 रन तथा शियाल्पा ने 22 गेंद पर 3 चौके की मदद से 22 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में दुर्ग विवि की तरफ सुधा ने 7 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट विकेट लिया। दुर्ग विवि छत्तीसगढ़ की टीम ने 77 रनों से जीत दर्ज किया। इस मौके पर रजनीश सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed