{"_id":"5a76065a4f1c1b0a7b8b4d87","slug":"151768452415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। आल यूनियंस एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से पांच दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि एक जनवरी 2017 से लागू तीसरा वेतन संशोधन शीघ्र दिया जाए, अलग से सहायक टावर कंपनी का निर्माण रोका जाए, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से 58 न की जाए। सरकार द्वारा बीएसएनएल के तेजी से विकास करने का बहाना बनाकर इन टावरों को बीएसएनएल से अलग करने की धमकी दी जा रही है। अलग सहायक टावर कंपनी बनाने के लिए कैबिनेट से अनुमोदन हो चुका है। यह निर्णय बीएसएनएल को विनिवेश व रणनीतिक रूप से नीजिकरण की ओर ले जाएगा। कंपनी के इस संपत्ति को मुद्रीकरण के नाम पर हम लुटने नहीं देंगे। 23 फरवरी को संचार भवन नई दिल्ली में रैली निकाली जाएगी। जहां सत्याग्रह आंदोलन होगा। इस मौके पर जिला सचिव सुरेश चंद्र यादव, प्रबुद्घ सिन्हा, रामलोचन यादव, सूर्य नारायण यादव, दयाराम यादव, अनिल कुमार, एसए कमर, गुरूदेव मौर्य, संजीव सिन्हा, नंदलाल, ज्ञान प्रकाश, साहब लाल, सभाजीत, सुबाष चंद्र, हरिओम सिंह, पन्ना लाल, मदन मोहन आदि मौजूद रहे।