{"_id":"5a6cd09d4f1c1bca798b631a","slug":"15170809346-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक छात्रों में कुछ अलग करने का सीखाएं गुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक छात्रों में कुछ अलग करने का सीखाएं गुण
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज मजडीहां में शनिवार को शिक्षा एवं अध्ययन विषयक गोष्ठी में छात्रों को कुछ अलग करने की प्रेरणा दी गई। ट्रेनर प्रभाकर सिंह ने कहा कि टेक्नालाजी की भूमिका अहम है लेकिन उसका नुकसान भी है। कुछ नया करने और नई सोच में टेक्नालाजी फेल है। लगन और निरंतरता से ही जीवन को सफल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यापक शिष्यों को सामाजिक ज्ञान भी दें ताकि वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। शिक्षकों के लिए भी ज्ञान बढ़ाना जरी है। शिक्षा में बदलाव की बहुत ही आवश्यकता है। जिसके लिए जिले में दस कालेजों को माडल शिक्षा से जोङने का प्रयास है। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सलीम खान ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, नरेंद्र यादव, ब्रजेश यादव,डा. एनपी उपाध्याय, शहनशाह आलम, डा. नौशाद अहमद, प्रबंधक कहकशां खान, सचिव मिजऱ अजफ़र बेग,डा. तस्नीमा, मोहम्मद अतहर सहित छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।