{"_id":"5a68e3b44f1c1bb1208b53c8","slug":"15168236729-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ का ग्रामीणों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ का ग्रामीणों ने किया घेराव
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। क्षेत्र के जनापुर पनियरिया गांव में राशन की दुकान को लेकर हुई बैठक में हंगामा, धक्का मुक्की, कहासुनी हो गई। बाद में एक पक्ष ने खंड विकास अधिकारी का घेराव किया।
ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार गौतम फोर्स के साथ राशन की दुकान को लेकर बैठक कर रहे थे। विष्णु और हीरालाल दो दावेदार थे। दुकान आवंटन के लिए ग्रामीणों से हाथ उठवाया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में इसलिए कहासुनी हो गई कि कुछ लोग दोनों तरफ से हाथ उठा दिए। उधर ग्राम प्रधान रामकिशुन राजभर ग्रामीणों को लेकर बीडीओ शकुंतला सिंह के यहां पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि एक पक्ष का ग्रामीणों ने साथ नहीं दिया तो उन्होंने हंगामा करा दिया। उधर ग्राम पंचायत अधिकारी आवंटन रजिस्टर लेकर बवाल के डर से भाग गए। ग्रामीणों ने उन्हें हटाए जाने की मांग की। बीडीओ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और कहा कि 27 जनवरी को फिर बैठक कराई जाएगी। ग्राम प्रधान के साथ लालमन विश्वकर्मा, चंद्रिका यादव, रामचंदर चौहान, लालबहादुर, उमेश राजभर, तिलकधारी, रामसमुझ यादव, लाल साहब, जियालाल, रामरूप गौतम, मुंशीलाल आदि मौजूद रहे।