{"_id":"5a68e3b04f1c1b80268b643f","slug":"15168236695-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ड्यूटी बहिष्कार के लिए शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ड्यूटी बहिष्कार के लिए शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षकों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय महासचिव अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को अपर जिलाधिकारी व सह जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि वह परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक, प्रधानाचार्य व प्रबंधन महासभा के शिक्षक नेताओं ज्ञापन देने के लिए दिन में 11 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। घंटे भर इंतजार के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक नहीं आए। तो शिक्षक नेताओं ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक मंजू लता वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कलेक्ट्रेट आए। जहां अपर जिलाधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र को छ: सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा है कि संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर यह निर्णय लिया कि बोर्ड परीक्षा में दूसरे परीक्षा केंद्रों पर कोई भी वित्तविहीन शिक्षक न ही ड्यूटी करेंगे और न ही अपने विद्यालयों का फर्नीचर देंगें। सरकार के किसी भी कार्य में वित्तविहीन शिक्षक सहयोग नहीं करेंगे। इस मौके पर डॉ. पंकज सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, शरद कुमार सिंह, श्यामधर मिश्र, अमित दूबे, नंहकऊ गुप्ता, अनिल उपाध्याय, प्रमोद मौर्य, अंकुर दूबे आदि मौजूद रहे।