{"_id":"5a6786e34f1c1b7e268b5fa9","slug":"151673437420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के सुंदरीकरण कार्य की भेज दी गलत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के सुंदरीकरण कार्य की भेज दी गलत रिपोर्ट
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील में का सुंदरीकरण अभी हुआ ही नहीं लेकिन कार्यदायी एजेंसी ने 90 फीसदी काम पूरा बता दिया। उसने बाद नवंबर महीने से काम बंद कर दिया गया।
तहसील के सुंदरीकरण का काम यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। इसके लिए उसे लगभग 39 लाख 84 हजार जारी भी कर दिया गया। इसमें तहसील परिसर की चहारदीवारी, प्रवेश द्वार, सर्विस रोड, जल निकासी, भवनों न्यायालय एवं सभागार का निर्माण कराना। रंगाई और फर्नीचर की व्यवस्था शामिल करना था। वादकारियों के बैठने लिए शेड, सार्वजनिक शौचालय, वाटर कूलर, इंटरलाकिंग और बिजली का काम कराया जाना था। सोलर लाइट भी लगाने की योजना थी। कार्यदायी संस्था ने प्रशासन को 90 प्रतिशत कार्य कराए जाने का दावा किया है। जबकि बदलापुर के तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख तीस फीसदी काम पूरा होने की बात कही है। उन्होंने प्रशासन को बताया है कि कार्यदायी संस्था ने बीते वर्ष नवंबर माह से ही निर्माण कार्य बंद कर दिया है। अभी तक भौतिक अवस्थापनाओं के तहत मात्र तीस प्रतिशत ही कार्य हो पाया है।