फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वच्छता की जांच के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित

स्वच्छता की जांच के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित

Tue, 23 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की जांच के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित

विज्ञापन
स्वच्छता में अव्वल रहने की फिक्र
नगर पालिका जौनपुर में आठ व नौ फरवरी को होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम को जिले के सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में स्वच्छता की जांच के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। टीम द्वारा अभी तक मात्र मड़ियाहूं व जफराबाद नगर पंचायतों में स्वच्छता की जांच कर चुकी है। अभी भी तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में स्वच्छता की जांच किया जाना शेष है।
जिले के तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में स्वच्छता की जांच करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तीन सदस्यीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम (कारवी टीम) भेजी गई है। जिसमें सीनियर एसेसिएशर सुभांशु सिंह, जुनियर एसेसिएशर शिवांशु सिंह व सौरभ शाहू हैं। इस टीम को नगर पालिका व नगर पंचायत में जांच करने के लिए तिथि भी निर्धारित की गई है। जिसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर में स्वच्छता की जांच के लिए आठ व नौ फरवरी को, नगर पालिका शाहगंज में पांच व छह फरवरी को,नगर पालिका मुगराबादशाहपुर में 22 व 23 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार नगर पंचायत केराकत में 25 व 26 जनवरी को, खेतासराय में 29 व 30 जनवरी, मछलीशहर में एक व दो फरवरी को, बदलापुर में 15व 16 जनवरी को, मड़ियाहूं में 12 व 13 जनवरी को और जफराबाद में 18 व 19 जनवरी को जांच होगी। हलांकि टीम द्वारा अभी तक मड़ियाहूं व जफराबाद नगर पंचायत में स्वच्छता की जांच कर चुकी है। टीम द्वारा अभी भी तीन नगर पालिका व चार नंगर पंचायतों में स्वच्छता की जांच किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

इनसेट:
44 बिंदुओं पर टीम कर रही स्वच्छता की जांच
जौनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम को स्वच्छता की जांच करने के लिए सरकार द्वारा 44 बिंदु उपलब्ध कराए गए हैं।जिसमें डोर टू डोर कूड़ों का कलेंक्शन हो रहा है या नहीं,गीला व सूखा कचरा अलग-अलग उठाया जा रहा है कि नहीं, वार्डो में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति गठित है कि नहीं, शहर में ओडिएफ की स्थिति कैसी है, स्वच्छता एप डाउनलोड हुआ है की नहीं, स्वच्छता एप पर आ रही शिकायतों का निस्तारण हो रहा है की नहीं आदि बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
दो निकायों में निरीक्षण की तिथि समाप्त,नहीं हुई जांच
जौनपुर। जिले के नगर पालिका मुगराबादशाहपुर व नगर पंचानयत बदलापुर में तिथि समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा स्वच्छता की जांच नहीं की गई है। नगर पालिका मुगराबाद शाहपुर में 22 व 23 जनवरी और बदलापुर नगर पंचायत में बदलापुर में 15व 16 जनवरी को जांच की तिथि निर्धारित थी। सूत्रों की मानें तो छुट्टी के दिन तिथिा निर्धारित होने के कारण टीम द्वारा जांच नहीं की गई है। टीम द्वारा फिर से तिथि निर्धारित करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed