{"_id":"5a6636484f1c1b7e268b5d21","slug":"151664820112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मुंबई मैराथन के हीरो बने सभाजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मुंबई मैराथन के हीरो बने सभाजीत
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के अदारी डभिया गांव निवासी सभाजीत यादव ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन प्रतियोगिता के वेटरन कटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। 60 वर्षीय सभाजीत किसान हैं। वह अब तक देश भर के मैराथन में 35 से अधिक बार जीत का परचम लहरा चुके हैं।
रविवार को टाटा मुंबई मैराथन प्रतियोगिता में सभाजीत यादव ने वैटरन में 42.195 किमी दौड तीन घंटे 29 मिनट व 12 सेकेंड में पूरा में पूरी की? उनकी गति 4.58 मिनट प्रति किमी मांपी गयी। दूसरे स्थान पर गोरखपुर के योगेंद्र यादव रहे। उन्होंने साढे तीन घंटे में दौड़ पूरी की। कक्षा पांचवी तक की शिक्षा हासिल किए सभाजीत गांव मे खेती करते हैं और साथ ही रोजाना दौड़ का अभ्यास करते हैं। उनके तीनों पुत्र भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। उनके एक पुत्र रोहित यादव एशियन स्कूल गेम का चैंपियन हैं। सभाजीत ने फोन बताया कि वेटरन दौड की उम्र 45 से 55 वर्ष होती है। उनकी उम्र 60 वर्ष की हो गयी है।
बक्सर की टीम ने भोजपुर को दो गोल से हराया
जौनपुर/केराकत। स्थानीय पब्लिक इण्टर कालेज के मैदान पर आर्य स्पोर्टिंग क्लब केराकत के तत्वाधान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन सोमवार को बक्सर बिहार और भोजपुर बिहार के बीच खेला मैच गया। जिसमें बक्सर की टीम ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर मैच जीत लिया। मानिक राज यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कल का मैच नेपाल और चंदौली के बीच खेला जायेगा।