{"_id":"5a6635594f1c1b86268b5c4e","slug":"15166479636-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारी पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदारी पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यसमिति की बैठक सोमवार को हुसैनाबाद सेक्टर के प्रजापति पैलेस में नगर अध्यक्ष आषीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाता बनवाने में बीएलओ का सहयोग करने को कहा गया।
प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि बूथ कमेटी भाजपा की प्राथमिक एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण इकाई है। 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा में जनता ने जो प्रचंड बहुमत दिया तो वह बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा था। आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जरूरी है कि सब मिलकर काम करें। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं एक परिवार है। कार्यकर्ता घर घर जा कर नाम बढ़वाने में बीएलओ का सहयोग करें। प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशी मौर्या व सदर विधानसभा प्रभारी नीरज सिंह, हुसैनाबाद सेक्टर संयोजक संदीप जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। नगर उपाध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता,विनोद बैंकर, किरन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, लोकेश गुप्ता, किरन मिश्रा, सुशील सिंह, बसंत प्रजापति, विष्णु सेठ, जय विजय सोनकर, रीता जायसवाल, इमरान खान, अमूल्य श्रीवास्तव, पूनम विष्वकर्मा, केके जायसवाल आदि उपस्थित रहे।