फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम और एसपी ने हेलीपैड का निरीक्षण

डीएम और एसपी ने हेलीपैड का निरीक्षण

Mon, 22 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने हेलीपैड का निरीक्षण

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 22 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन आयोजित दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को डीएम, एसपी ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड और संगोष्ठी भवन का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग का काम देखा और रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया।
डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसपी केके चौधरी रविवार को दोपहर 12 बजे विवि परिसर पहुंचे। उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। करीब एक घंटे तक परिसर की निरीक्षण करते रहे। स्टेडियम में बने हेलीपैड को देखा। हेलीकाप्टर के उतरने और उड़ान भरते समय धूल न उड़े इसके लिए स्टेडियम परिसर में पानी छिड़काव कराने को कहा। कुलपति के साथ संगोष्ठी भवन में बने मंच को देखा और सुरक्षा के प्रबंध की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के अलावा इस बार एक और भी कई वीआईपी मंच पर रहेंगे। इस नाते सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन


भाई-बहन पाएंगे पदक
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में में सगे भाई और बहन राज्यपाल राम नाइक के हाथों स्वर्ण पदक पाएंगे। मड़ियाहूं तहसील के मैनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार यादव और बेटी सोनम यादव को अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने पर सम्मानित किया जाएगा। अभिषेक ने पीजी कालेज हंडिया से हिंदी में स्नातकोत्तर की डिग्री ली है जबकि सोनम गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। उनके पिता डा. रमाशंकर यादव गुलाबी देवी महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों से सजाया जा रहा मंच
जौनपुर। दीक्षांत समारोह का मंच वासंतिक आभा लिए होगा। उसे विदेश से मंगाए गए फूलों से सजाया जा रहा है। मंच पर गुलाब के अलावा रंगबिरंगे जरबेरा और आर्किड से सजाया जा रहा है। मंच के अलावा संगोष्ठी भवन को सजाने के लिए 10 क्विंटल पुष्प मंगाए गए हैं। मंच को सजाने के लिए विशेष कारीगरों को बुलाया गया है। रविवार की शाम से भवन को सजाने का काम शुरू हो गया। देर रात मंच और भवन को सजाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed